scriptराजनीतिक दलों के चुनावी कार्यालयों पर लगे ताले, डेरे तंबू भी उखाड़े, हार-जीत का गुणा-भाग शुरू | Political Offices Lock after lok sabha elections 2024 3rd phase voting Multiplication win and loss starts in agra | Patrika News
आगरा

राजनीतिक दलों के चुनावी कार्यालयों पर लगे ताले, डेरे तंबू भी उखाड़े, हार-जीत का गुणा-भाग शुरू

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में मंगलवार को आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद प्रत्याशियों ने जीत-हार को लेकर गुणा-भाग शुरू कर दिया है।

आगराMay 09, 2024 / 02:56 pm

Vishnu Bajpai

Lok Sabha Elections 3rd phase voting update
Lok Sabha Elections 3rd Phase Voting Update: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का सात मई को मतदान संपन्न हो चुका है। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक हार-जीत के गणित में उलझे हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसे कहां कितने वोट मिले। कौन हार रहा है और कौन जीत रहा है आदि पर चर्चा हो रही है। भाजपा के दोनों प्रत्याशी लोगों के साथ चर्चा करने के बाद दूसरे प्रांतों में चुनावी दौरे की तैयारी कर रहे थे। वहीं बसपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के बीच मतदान को लेकर परिचर्चा करते नजर आए। इसके साथ ही आगरा में मतदान संपन्न होने के बाद सभी राजनीतिक दलों के चुनावी कार्यालयों पर ताले लटक गए हैं। विधानसभा स्तर पर बने कार्यालयों से भी तंबू-डेरे उखाड़ लिए गए हैं। आगरा में भाजपा का केंद्रीय कार्यालय संजय प्लेस में भी सन्नाटा पसर गया।

भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने समर्थकों से की मुलाकात

आगरा सुरिक्षत लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने मतदान के अगले दिन बुधवार को परिवार के साथ आराम के पल बिताने के बजाए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। सुबह से ही उनके कार्यालय में लोगों का आना शुरू हो गया था। अपने आवास स्थित कार्यालय पर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियो की समस्याएं सुनीं।
यह भी पढ़ेंः आगरा में फिर गरमाई सियासत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ भाजपा विधायक बाबूलाल की फोटो वायरल

एसपी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के आने वाले चरणों में पार्टी की ओर से महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में सभाएं लगाई गई हैं। मंगलवार को मतदान के दौरान वोट डालते हुए मोती कटरा निवासी 85 वर्षीय मुन्नालाल का निधन हो गया था। बुधवार को एसपी सिंह बघेल उनके परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। जलेसर में मारपीट में घायल हुए एक भाजपा कार्यकर्ता को एसएन कॉलेज में भर्ती कराया।

सपा गठबंधन प्रत्याशी ने मंडी समिति में देखे इंतजाम

गठबंधन के तहत आगरा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम अभी चुनावी मोड से बाहर नहीं आए हैं। बुधवार को वे सुबह ही मंडी समिति पहुंच गए। यहां इंतजामों को देखने के बाद दोपहर में आराम किया और शाम को दोबारा मंडी जा पहुंचे। कर्दम ने बताया कि आयोग ने सुबह बुलाया था, इसलिए गए थे। उन्होंने अपनी तरफ से सभी इंतजामों पर सहमति जताई है। आयोग के प्रबंध अच्छे हैं, किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। शाम को दोबारा मंडी पहुंच गए और देर शाम तक रहे।
सपा कार्यालय पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पार्टी का कैंप कार्यालय महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के निवास पर है। बुधवार को उनका जन्मदिन था। इसलिए कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। यहीं नेताओं ने चुनावी गुणा-भाग लगाया। हालांकि आम तौर पर यह काम चुनाव कार्यालय पर होता है। नेताओं ने कार्यालय खोलना भी उचित नहीं समझा। तमाम कार्यकर्ताओं को यह बात बुरी भी लगी है।
यह भी पढ़ेंः चार वन दरोगा समेत 10 कर्मचारी सस्पेंड, लोकसभा चुनाव के बीच उत्तराखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई

कार्यकर्ताओं से मुलाकात में बीता रामनाथ का दिन

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार मतदान संपन्न होने के बाद भी चुनावी मोड में नजर आए। हालांकि उनके चेहरे पर कोई तनाव या थकान नहीं थी। वह बुधवार को दिन भर कागारौल-खेरागढ़ मार्ग स्थित राधा पैलेस पर रहे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मंगलवार को संपन्न हुए मतदान को लेकर फीडबैक लिया। हार-जीत के आंकड़ों पर चर्चा की। रामनाथ सिकरवार का कार्यकर्ताओं से मुलाकात का सिलसिला दोपहर तक चला। इसके बाद वह मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी समिति परिसर पहुंचे।

बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही को समर्थकों के साथ की चर्चा

आगरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही बुधवार को घर पर आने-जाने वाले लोगो से मुलाकात करती रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों की भी जानकारी ली। अमरोही ने सुबह उठने के बाद स्नान आदि करने के बाद पहले पूजा पाठ किया। सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने लगे। सबके साथ बैठकर उन्होंने चाय नाश्ता किया।
यह भी पढ़ेंः भाजपा सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, जंगल का ‘कबाड़’ बेचकर रातोंरात लखपति बनेंगे लोग

उसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों पर रहे माहौल के बारे में जानकारी ली। साथ ही जाना कि चुनाव में क्या स्थिति बनेगी। मुलाकातों का सिलसिला दोपहर दो बजे तक चलता रहा। बसपा के जिलाध्यक्ष विमल कुमार वर्मा ने बताया कि आगरा और फतेहपुरसीकरी सीट के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर विधानसभावार कार्यकर्ताओं की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। ये लगातार निगरानी करते रहेंगे।

निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर सिंह जयपुर हाउस पर की चर्चा

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर चौधरी भी बुधवार को अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाए। सुबह 8 बजे से ही उनके निवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई है। इस बीच उनकी पत्नी कालेज चलीं गई और पुत्र भी घर से अपने काम से चला गया।
यह भी पढ़ेंः मुरादाबाद में पूर्व विधायक की बेटी से रेप, आरोपी सपा नेता ने ब्लैकमेलिंग कर 6 करोड़ वसूले

रामेश्वर चौधरी बताते हैं कि स्नान के लिए भी दोपहर 3 बजे से समय मिल सका। इसके बाद शाम को फिर से कार्यकर्ताओं के जमावड़ा हो गया। रात करीब 8 बजे तक उनके निवास पर चहलपहल रही। विधायक चौधरी बाबूलाल ने दिन में क्षेत्र का भ्रमण किया। किरावली और अछनेरा क्षेत्र में जनता से मुलाकात की है।
-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Hindi News/ Agra / राजनीतिक दलों के चुनावी कार्यालयों पर लगे ताले, डेरे तंबू भी उखाड़े, हार-जीत का गुणा-भाग शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो