मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के सुभाष चैक स्थित एक कपड़ा दुकान अमित जींस में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। हालांकि बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन रहता है। इससे मुय बाजार बुधवार को बंद रहता है। इसके बाद भी मार्ग पर लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में आगजनी की घटना को लेकर आवागमन करने वाले लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस घटना की जानकारी फायर बिग्रेड की टीम को दी गई। कपड़ा दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम के करीब मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कपड़ा दुकान में आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। साथ ही इस आगजनी की घटना में दुकान संचालक को कितने का नुकसान हुआ है इसकी भी जानकारी नही मिल सकी है।
लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाएं
पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से रायगढ़ जिले में पारा 40 के पार जाने के लगातार बढ़ती हुई गर्मी से जूझना पड रहा है। गर्मी से बचने लोग अधिक मात्रा में एसी, कूलर का उपयोग कर रहे हैं। जिससे विद्युत ट्रांसफार्मरों में अधिक भार पड़ने की वजह से 15 दिनों के भीतर शहर के चार से चार जगह विद्युत ट्रांसफार्मरों एवं खंबों में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है।